फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी, बदले गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में रविवार को होने वाली परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को एमएससी नर्सिंग, एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी, एमफिल साइकेट्रिक सोशल वर्कर और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों मे बदलाव होने के चलते सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र की जानकारी वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को सुबह दस बजे तक प्रवेश करना होगा। कोई भी उम्मीदवार अपना नया परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uhsr.ac.in पर चेक कर सकते हैं। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा रोल नंबर 300001 से 30300 तक यूएचएस एडमिन ब्लॉक वन, रोल नंबर 300301 से 300594 तक एडमिन ब्लॉक टू मे होगी। एमएमसी नर्सिंग के रोल नंबर 303001 से 303169 तक की परीक्षा नर्सिंग कालेज मे होगी। वहीं एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी के रोल नंबर 304001 से 304106 तक और एमफिल साईक्रेट्रिक सोशल वर्कर के रोल नंबर 305001 से 305008 तक की प्रवेश परीक्षा भी नर्सिंग कॉलेज मे ही होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा मे उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रवेश केंद्र मे उम्मीदवार को पैन, रोल नंबर और एक आईडी कार्ड के अलावा कुछ भी अंदर नही ले जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें