फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो गाडि़यों से 160 सिलिंडर बरामद, 52 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और गुप्तचर शाखा ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन कुमार के साथ मिलकर वाहनों की जांच की। जांच में नया बांस के पास दो गाड़ियां पकड़ीं। इनमें 160 गैस सिलिंडर भरे मिले।
विज्ञापन

पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरटीए विभाग ने दोनों वाहनों पर 52 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दो पिकअप गाड़ियों को टीम ने कार्रवाई के दौरान पकड़ा। इनमें 80-80 गैस सिलिंडर भरे हुए थे। ये सिलिंडर शहीद बलवान सिंह गैस एजेंसी के मिले।
गाड़ी के वाहन चालक मुकेश व रिंकू के पास गेट पास या चालान एजेंसी के नाम से मिले हैं। ऑनलाइन गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों को दी जाने वाले पर्ची भी बरामद नहीं हुई। टीम को जांच में उनके पास से दो रजिस्टर मिले। दोनों गाड़ी के चालकों का कहना है कि गांव में ऑनलाइन सुविधा न होने के कारण एजेंसी की गाड़ी से गांव में गैस सिलिंडर ले जाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें