फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 16 टीमों ने सुबह 5 बजे करतारपुरा, खोखराकोट व गढ़ी मोहल्ले में डाला छापा

Mon, 01 Apr 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने शनिवार सुबह नशे के धंधे को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। करतारपुरा, खोखराकोट व गढ़ी मोहल्ले में दबिश देकर डेढ़ लाख की नकदी, सोने के जेवरात, नकली पिस्तौल, चार दोपहिया वाहन, एक गाड़ी, तीन एसी, चार एलईईडी व अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि नशे का अवैध व्यापार करने की सूचना मिली थी। सूचनाओं के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में सीआईए प्रथम, द्वितीय, एवीटी स्टाफ की 16 टीमें बनाई गईं। 150 जवानों ने एक साथ सर्च अभियान चलाया, जिसमें 1 लाख 49 हजार 970 रुपये नकदी, एक सोने की 24 ग्राम की चेन, 1 कार, एक मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी, दो विंडो व एक स्पलिट एसी के अलावा महिला आशा देवी के नाम प्लाॅट का इकरारनामा, एक फ्रीज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, ज्वेलर्स की स्लिप, आधार कार्ड, 5 बैंक की पास बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो मोटरसाइकिल की आरसी, एक क्रेटा गाड़ी के कागजात व अन्य सामान शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें