फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कमीशन देने का झांसा देकर ठगे 16.34 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की जनता कालोनी के युवक को ऑनलाइन कमीशन का लालच देकर गिरोह ने 16 लाख 41 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक जनता कालोनी निवासी सत्यम गर्ग ने दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उसके वाट्सअप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को एजेंट बताया। साथ लिखा कि यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने पर 50 से 150 रुपये के हिसाब से 2500 रुपये तक मिल सकते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर तीन यूट्यूब लिंक भेजे गए। इसके बाद लिंक पर क्लिक करने के लिए बोला गया। साथ ही धोखाधड़ी न करने का विश्वास दिलाते हुए उन लोगों की डिटेल स्क्रीन शॉट करके भेजी, जिनको पेमेंट कर चुके हैं। इसके बाद उसका अकाउंट नंबर बना दिया गया। पहले छोटा टॉस्क देकर कमीशन भेज दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर करीब 16 लाख 41 हजार 818 रुपये ठग लिए। जब उसने पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें