सोनीपत
1-लिफ्ट देकर दिल्ली कोर्ट के वसीका नवीस से गन प्वाइंट पर 42 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
-कार सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सेवली गांव के मंदिर के पास कार से उतारकर हुए फरार
-दिल्ली से बीसवां मील आते हुए वसीका नवीस ने सिंघु बॉर्डर के पास से ली थी लिफ्ट
2- एसटीएफ के चालक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, घायल
-ढाबे पर झगड़ा कर रहे युवकों को रोका तो मारपीट कर गाड़ी से मारी चालक को टक्कर
-बहालगढ़ रोड स्थित भगत सिंह ढाबे के पास हुई वारदात, खाना लेने गया था चालक
-------------------
जींद
1-पोली गांव से 300 मीटर दूरी पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, लगी आग
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
-------------------
फतेहाबाद ।
1. विधायक बलवान बीजेपी में शामिल। टिकट की कंफर्मेशन नहीं, अब निगाहें नॉन जाट दुड़ाराम की ओर
-टिकट नहीं मिली तो चेयरमैनी का मिला आश्वासन, जाट उम्मीदवार के तौर पर बराला का नाम भी आया आगे
2. मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम सात बजे आएंगे फतेहाबाद। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को करेंगे संबोधित
-सीएम की अगुवाई में बीजेपी में शामिल होंगे इनेलो विधायक बलवान सिंह, दो अन्य विधायकों के भी शामिल होने की अटकलें
3. डेढ़ साल पहले हुआ था लड़ाई, उसी रंजिश में युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या
-गांव अकांवाली के पास की घटना, दरियापुर का रहने वाला था 18 वर्षीय मृतक सुखचैन
-दरियापुर निवासी विशाल व उसके साथियों पर लगा हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
4. सीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने चौटाला की पैरोल रद्द करने की रखी मांग, डीजीपी को लिखा पत्र
-भाजपा विधि एवं विधायी विभाग ने पूर्व सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की भी उठाई मांग