जाट शिक्षा समिति पर लगाये कई आरोप
रोहतक। जाट स्कूल एलुमनी एसोसिएशन के प्रधान एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सतबीर छिकारा ने जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से जाट शिक्षा समिति विकास कार्य न कर गुप्त तरीके से कर्मचारियों को भर्ती कर रही है। यहीं नहीं कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। स्थाई प्रबंधन न होने तक नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की।