रोहतक। एमटीएफसी (मेक द् फ्यूचर ऑफ कंट्री) में सोमवार को डॉ. मारकंडे आहूजा ने अनपढ़ता हटाओ-शिक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत संस्था की विजिट की। उन्होंने संस्था में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों से बात कर आंखों की समस्याओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को वसंत पंचमी के विषय में भी बताते हुए ज्ञान व विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक एकमात्र ऐसा धन है, जिसे जितना खर्च करो, उतना ही बढ़ता है। शिक्षा से ही हमारे मस्तिष्क का विकास होता है। पिछड़े परिवारों को बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा प्राप्त करना ही बहुत बड़ी चुनौती है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन नीरस बन जाता है। संस्था प्रधान नरेश ढल ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। इस मौके पूजा, सरिता, ज्योति बोहत, आरती, सिमरन, रेखा, ज्योति, रोहित उपस्थित रही।