फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यूएचएस और पीजीआईडीएस में राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14...पीजीआई के लेक्चर ​​थिएटर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थिएटर पांच (यूएचएस) व पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होना हर्ष का विषय है। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस मौके पर डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा, नवदीप, अरमान, आरुषि, डॉ. सुनीता सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें