फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर के लाल डोरे में 15 हजार 587 प्रॉपर्टी, नगर निगम देगा स्वामित्व पत्र

विज्ञापन
11सीटीके19...जिला विकास भवन में आयोजित लाल डोरे के भू मालिकों को स्वामित्व पत्र वितरण समारोह मे
विज्ञापन
रोहतक। शहर में लाल डोरे की 15 हजार 587 प्रॉपर्टी मालिकों को नगर निगम स्वामित्व पत्र (कंविंस डीड) देगा। इसके साथ ही संपति मालिक तहसील में रजिस्ट्री करवा सकेंगे। साथ ही बैंक से लोन भी लिया जा सकेगा। वीरवार को राज्यसभा सदस्य कृष्णपाल पंवार और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने लाल डोरे की प्रॉपर्टी के 50 लोगों को स्वामित्व के प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जिला विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कृष्णलाल पंवार ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से सरकार संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवाया जा रहा है ताकि कोई अन्य व्यक्ति उनका दुरुपयोग न कर सके। इस दौरान मानेसर में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह के राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, डीसी अजय कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, संयुक्त आयुक्त विजय सिंह व अंकिता वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
पोर्टल से खत्म किया भ्रष्टाचार, कांग्रेस रोज में चलती थी बाहुबलियों की
पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पोर्टल के माध्यम से ही सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया है। न केवल सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आई है, बल्कि पात्र लोगों को ही फायदा मिल रहा है। कांग्रेस राज में जो बाहुबली या पहुंच वाले व्यक्ति होते थे, वे ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते थे। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार ने पोर्टलों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक योजनाओं व सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में वर्षों से भूमि से मालिकाना हक की मांग कर रहे लोगों की मांग को पूरा किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने ऐसे लाभार्थियों का सर्वे करवाकर उनके लिए योजना तैयार करवाई।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के अंदर लाल डोरे के अंतर्गत 15 हजार 587 भू-मालिकों को स्वामित्व पत्र दिए जा रहे हैं। वीरवार को 50 लोगों को पत्र वितरित किए। बाकी लोगों को निगम खुद पत्र दे रहा है। इसके लिए प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करवा लें।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
सरकार जब स्वामित्व प्रॉपर्टी पत्र दे रही है तो उसका अपना महत्व है। पत्र के आधार पर तहसील में रजिस्ट्री हो सकेगी या नहीं, इसके लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। जल्द सरकार की तरफ से पत्र आ सकता है।
बंसीलाल, नायब तहसीलदार
...
ये है शहर में लालडोरा एरिया
शहर में दरवाजा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, प्रधाना मोहल्ला, बोहर, बलियाना, कन्हेली, खेड़ी साध, माजरा, पहरावर, ब्राह्मणामंडी, कलालान मोहल्ला, केवल गंज, पाड़ा मोहल्ला, पारस मोहल्ला, पिथवाड़ा मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, डिबडी मोहल्ला, सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द, कायस्थान मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, किला मोहल्ला व गढ़ी बोहर में निश्चित एरिया में लाल डोरा क्षेत्र है। स्वामित्व योजना के तहत अब तक सरकारी दुकानों के 470 किरायेदार मालिक बनाए जा चुके हैं।
....
स्वामित्व पत्र, प्रॉपर्टी का अहम दस्तावेज
विशेषज्ञों ने बताया कि लाल डोरा क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों के पास जमीन के कागजात है, लेकिन सबका खसरा नंबर एक है। ऐसी जमीन को देह आबादी जमीन बोलते हैं। जिनके पास मलकियत के कागजात नहीं है और वे तय शर्त पूरी करते हैं तो वे भी स्वामित्व प्रमाण पत्र ले सकते हैं। जिनके पास मलकियत के कागजात हैं, वह भी स्वामित्व प्रमाण पत्र ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें