फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू लुवास को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा

Sat, 06 Jan 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 5सीटीके21
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। एमडीयू की एम्प्लाइज क्रिकेट टीम ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की एम्प्लाइज क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी, नागपुर की ओर से आयोजित 19वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप का सेमीफाइनल मैच रोमांचक रहा।
एमडीयू के कप्तान राज मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, गौरव दूरेजा श्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। नागपुर के धनवते नेशनल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस सेमीफाइनल मैच में एमडीयू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। एमडीयू के गेंदबाजों ने मैच के पहले ओवर से ही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की और लुवास हिसार टीम के बल्लेबाजों का हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए। एमडीयू की सधी हुई गेंदबाजी के आगे लुवास की टीम 17.3 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई। एमडीयू की तरफ से कप्तान राज ने गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। दीपक कुमार ने भी उम्दा गेंदबाजी की और तीन विकेट प्राप्त किए। नरेंद्र शीलक और रामबीर राणा ने भी एक-एक विकेट लिया। पंकज नैन ने पावर प्ले के तीन ओवरों में मात्र 17 रन देते हुए किफायती गेंदबाजी की।
विज्ञापन

146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीयू की टीम को पहले ओवर में ही कप्तान राज के तौर पर झटका लगा। पहला विकेट गिरने के बावजूद एमडीयू के बल्लेबाजों नरेंद्र शीलक व गौरव दूरेजा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और खेल मैदान के चारों तरफ दर्शनीय शॉट्स लगाए। गौरव ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 54 रन बनाए। नरेंद्र ने 21 गेंदों पर 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली और आनंद प्रजापति ने भी 21 गेंदों पर तेजतर्रार नाबाद 35 रन बनाए। एमडीयू ने 16.4 ओवर मेें ही 146 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, मडूटा प्रधान डाॅ. विकास सिवाच आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें