पंचायती भूमि पर कब्जा कराने के आरोप में तीन पर केस
रादौर। जठलाना पुलिस ने गांव रापड़ी में सरपंच की शिकायत पर पंचायती भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने को लेकर तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया। जठलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव रापड़ी की सरपंच उषा रानी ने आरोप लगाया कि गांव के शीशपाल, बबीता, जगमाल ने तीन मरले पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर उसमें मकान का निर्माण कर लिया है। उन्होंने पंचायती भूमि पर कब्जा न करने के बारे में कई बार कहा, लेकिन उक्त लोगों ने सभी नियमों को ताक पर रख पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। इसके बाद सरपंच ने बीडीपीओ रादौर से संपर्क किया और बीडीपीओ ने तुरंत इन लोगों पर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद सरपंच ने जठलाना पुलिस को इन लोगों के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जठलाना पुलिस ने उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।