फोटो : आरओएच 102,103
नकल लपेट फेंका पत्थर लगने से परीक्षा दे रही छात्रा घायल
-प्राचार्या की शिकायत पर युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में अभिभावकों के आश्वासन पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के विभिन्न केंद्रों पर चल रही परीक्षा में नकल का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हुई दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान भिवानी रोड स्थित राजकीय विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही एक छात्रा पत्थर लगने से घायल हो गई। यह पत्थर असामाजिक तत्वों ने पहली मंजिल पर नकल पहुंचाने के लिए फेंका था। इस पत्थर पर नकल की पर्ची लपेटी गई थी। सूत्रों की मानें तो प्राचार्या की शिकायत पर परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में अभिभावकों के आश्वासन पर छोड़ दिया गया।