फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रात से चुकाना होगा अधिक टोल
विज्ञापन

- मकरौड़ी, डाहर, मदीना और रामायणा टोल प्लाजा पर दरें बढ़ाई गईं
- मकरौड़ी छोड़ कार चालकों के लिए इकहरी यात्रा की दरें नहीं बढ़ाईं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मदीना, रामायणा, मकरौड़ी टोल प्लाजा की दरों की बढ़ोतरी कर दी है। नए टोल टैक्स दरों को 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। रात 12 बजे के बाद से एक अप्रैल लग जाएगी और नई दरें भी। एनएचएआई ने टोल दरों में पांच से 30 रुपये तक बढ़ोतरी की है। हालांकि मकरौड़ी टोल प्लाजा को छोड़कर बाकी टोल में कार चालकों के लिए इकहरी यात्रा पर टोल दरों को नहीं बढ़ाया गया है।

टोल प्लाजा पर नई दरें इस प्रकार हैं

वाहन मकरौड़ी टोल डाहर टोल मदीना टोल रामायणा टोल
इकहरी वापसी यात्रा इकहरी वापसी यात्रा इकहरी वापसी यात्रा इकहरी वापसी यात्रा
कार, जीप, वैन हल्के वाहन 125 185 85 130 55 85 70 105
हल्के वाणिज्यिक एवं माल वाहन, मिनी बस 190 285 135 200 90 135 115 170
बस एवं ट्रक 380 570 270 410 185 280 240 360
तीन धुरे तक व्यावसायिक वाहन - - - - 205 305 260 390
चार से छह धुरे वाले व्यावसायिक वाहन - - - - 295 440 375 565
एचसीएम, ईएमई, मल्टी एक्सेल (तीन से छह धुरे) 575 860 415 620 - - - -
बड़े वाहन (सात धुरे) 755 1135 535 800 355 535 455 685

जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के लिए
वाहन मदीना टोल रामायणा टोल

कार, जीप, वैन हल्के वाहन 30 35
हल्के वाणिज्यिक एवं माल वाहन, मिनी बस 45 55
बस एवं ट्रक 95 120
तीन धुरे तक व्यावसायिक वाहन 100 130
चार से छह धुरे वाले व्यावसायिक वाहन 145 190
बड़े वाहन (सात धुरे) 180 230
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें