अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के साथ साइन हुआ एमओयू
रोहतक। हरियाणा बागवानी विभाग ने तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 के पहले दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। सीआईपी की ओर से एशिया क्षेत्रीय निदेशक डा. समरेंद्रू मोहंती और राज्य सरकार की ओर से बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने हस्ताक्षर किए। इस पहल से प्रसंस्करण किस्मों सहित छोटी अवधि की प्रारंभिक हिट टोलरेंट वायरस प्रतिरोधी किस्मों के चयन में मदद होगी। इसके साथ ही स्वच्छ व बीमारी रहित रोपण सामग्री के गुण के साथ ही भारत में आलू मूल्य श्रृंखला और बाजारों को विकसित करने में भी मदद की जाएगी। सीआईपी विस्तार अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की सुविधा प्रदान करेगा।