फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढड़ा में आयोजित खुले दरबार में गूंजा विभागों के खाली पदों का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा में आयोजित खुले दरबार में गूंजा विभागों के खाली पदों का मामला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाढड़ा कस्बे में शनिवार को खुले दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुखविंद्र मांढी ने जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उन्हें मौके पर ही निपटान के निर्देश दिए। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें अधिकारियों की नियुक्ति न होने संबंधी रही। उन्होंने बताया कि सरकार ने बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा दे दिया गया है, लेकिन कई विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति न होने से नागरिकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। कई कार्यालयों में कर्मचारियों के पद रिक्त होने का खामियाजा गरीब व अनपढ़ लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कृषि विभाग के छह व बागवानी विभाग के सभी पद खाली हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग, तहसील कार्यालय व बिजली विभाग सहित अन्य कार्यालयों में भी कई पद रिक्त है। इससे क्षेत्र के लोगों को जानकारी के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान गांव सिरसली के सैकड़ों बुजुर्गों की राशी को एक निजी बैंक के एजेंट द्वारा गबन किए जाने के मामले में विधायक ने इस मामले की जांच के लिए जिला उपायुक्त से संवाद करने का आश्वासन दिया। गांव बेरला, सिरसली, ढाणी सुरजा आदि गांवेां के ग्रामीणों ने विकास कार्यों में जनसहयोग न मिलने की बात उठाई तो कई गांवों के किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज पर पैसा लेकर बोरिंगों का निर्माण तो करवा दिया लेकिन विभाग नया कनेक्शन देने में देरी कर रहा है। कई गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव में आपसी विवाद होने पर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान भी उठाए। इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद पुलिस उप अधीक्षक अनूप सिंह दहिया व थाना प्रभारी शमशेर मान का भी पक्ष जाना। विधायक ने जल्द से जल्द समस्याओं के हल का आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से विकास योजनाओं में तेजी लाने व ग्रामीणों से विकास राशि का सदुपयोग की मंशा से प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, निगरानी समिति अध्यक्ष विरेन्द्र रामबास, मंडल महामंत्री रामसिंह गोपी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रूदड़ौल, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, एसईपीओ ईश्वर मान, जयबीर काकड़ौली, धोलिया मांढी, सरपंच सुभाष सुरजा, अनिल हड़ौदी, विकास बाढड़ा, सुनील बराला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें