फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवेदना समिति की मीटिंग 10 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवेदना समिति की मीटिंग 10 को, आएंगे धनखड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला परिवेदना समिति की मासिक बैठक 10 अगस्त को होगी। अध्यक्षता कृषि और पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ करेंगे। डीसी अतुल कुमार ने बताया कि मीटिंग में 12 शिकायत रखी जाएंगी। इसमें रिठाल निवासी मेवा और गढ़ी बोहर निवासी संजीव कुमार की पुलिस विभाग, सांपला निवासी शकुंतला की अतिरिक्त उपायुक्त, गढ़ी बोहर निवासी रणजीत और इंद्रजीत की बिजली निगम की शिकायत शामिल है। झंग कॉलोनी और लाखनमाजरा ग्रामीणों की पब्लिक हेल्थ, गिरावड़ निवासी बलबीर सिंह, निंदाना निवासी संजय राठी और सुरेश कुमार की शिकायत भी रखी गई है। कैलाश कॉलोनी निवासी विजय कुमार, समचाना की सरपंच कुसुमलता की जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से संबंधित है। महम के बलजीत सिंह और समचाना निवासी निर्मला देवी की पीएनबी बैंक से संबधित शिकायत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें