फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 1400 परीक्षार्थियों ने दी नीट परीक्षा

Mon, 06 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में एस आर सेंचुरी स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश स्नातक परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें बहादुरगढ़ के तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। एनटीए ने परीक्षा कराने के लिए एसआर सेंचुरी स्कूल, हरदयाल स्कूल, विजया स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया था। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

एनटीए की गाइड लाइन के आधार पर सभी केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों को सघन तलाशी ली गई। तीन केंद्रों पर करीब 1400 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 30 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले परीक्षार्थियों की जांच के लिए अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टरों का इस्तेमाल किया गया। परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से ही प्रवेश करने दिया गया और किसी को बाहर से पैन व अन्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें