रोहतक। शहर की चिन्नोट कॉलोनी की युवती से ओटीपी पूछकर साइबर ठग ने खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में विधि कथूरिया ने बताया कि शुक्रवार को वह इंस्टाग्राम पर वर्क फ्राॅम होम देख रही थी। उसके पास वाट्सअप मैसेज आया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 620 रुपये मांगे। उसने यूपीआई आईडी से पैसे भेज दिए। इसके बाद उसकी यूपीआई आईडी मांगी और ओटीपी का स्क्रीनशॉट मंगवाकर खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। ब्यूरो