फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच परीक्षा केंद्रों पर 1378 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा

Thu, 26 Nov 2026 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एनएमएमएस (राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना) परीक्षा के लिए भिवानी बोर्ड की ओर से बनाए गए परीक्षा केंद्रों के मुखियाओं के साथ जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक ने बैठक की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा से संबंधित निर्देश दिए और परीक्षा को नकल रहित करवाने के सख्त आदेश दिए। जिला नोडल अधिकारी दीपक अरोड़ा ने बताया कि यह परीक्षा 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले से कुल 1378 बच्चों ने आवेदन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें