रोहतक। समाधान शिविर में सोमवार को 135 शिकायतें प्राप्त हुईं। वैशाली सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित कर यथासंभव निपटारा किया जा रहा है। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है। इस मौके पर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, नगराधीश अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।