जोड़ :: गांधी कैंप वाली खबर का
बिजली निगम कर्मियों 26 को निकालेंगे पैदल मार्च
चेतावनी-यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मंत्री के आवास पर करेंगे बड़ा आंदोलन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत सदन परिसर में गांधी कैंप की 57 दुकानें विस्थापित करने के विरोध में शुक्रवार को बिजली निगम कर्मियों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर जिले के सभी एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ऐलान किया कि 26 फरवरी को मुख्यालय से पैदल मार्च करके मंत्री आवास पर ज्ञापन देंगे। यदि सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो वही पर बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी धर्मपाल हुड्डा प्रांतीय उपाध्यक्ष एएचपीसी वर्कर्स यूनियन, नरेश देशवाल प्रांतीय सह सचिव एचएसईबी वर्कर यूनियन, रामप्रसाद सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, संतराम सिंधु उप महासचिव एचपीसी एससी बीसी एम्पलाइज यूनियन ने दी।