फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क सस्पेंड कर नगर पालिका कर्मचारी संघ को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्क सस्पेंड कर नगर पालिका कर्मचारी संघ को दिया समर्थन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग वीरवार को सिंचाई विभाग में जिला प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के बाद प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ को अपना समर्थन दिया और राज्य कमेटी के आह्वान पर 8 बजे से 12 बजे तक वर्क सस्पेंड किया। इसके बाद सभी ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिव कुमार ने कहा कि 9 मई से वह लगातार नगर पालिका कर्मचारी संघ को समर्थन दे रहे हैं और उनकी हर मदद करने को तैयार हैं। मीटिंग में राज्य कोषाध्यक्ष बुद्धराम, राज्य नेता अजीत पांचाल, जिला सचिव रविंद्र कुमार तलाव, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, संघ के संगठन सचिव जोगेंद्र करौंथा, संघ के प्रेस सचिव प्रेम घिलोड़िया, वरिष्ठ उपप्रधान इंद्रपाल बतरा, चेयरमैन महेंद्र बागड़ी, कोषाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, महेंद्र राठी, रणबीर खतरी, सुरेंद्र हुड्डा, धर्मबीर हुड्डा, नरेश हुड्डा, सुरेंद्र पाल, राकेश लाकड़ा, साहब सिंह नांदल, दिलबाग सिंह दागी, राजपाल, सत्यवान, अमरजीत, नौरंग आदि ने अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें