18 को राम अवतार वाल्मीकि का होगा नागरिक अभिनंदन
कलानौर।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कलानौर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर पर कमेटियों की नियुक्ति का ऐलान किया। इस मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि को हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग का चेयरमैन बनाए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, अध्यक्ष सुभाष बराला का आभार प्रकट किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मार्च को रोहतक में रामअवतार बाल्मीकि का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस समारोह में वितमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड, जिला अध्यक्ष अजय बंसल आदि नेता शामिल होंगे।