फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के साथ पहुंचे जेई, नहीं किया जाएगा गली का लेवल नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
शहर की उत्तम विहार में एक सप्ताह से चल रहा गली के विवाद का मामला मंगलवार को सुलझ गया। व्यस्त होने के कारण निगम आयुक्त प्रदीप कुमार मौके पर नहीं पहुंच सके। निगम के एक्सईएन मंजीत दहिया व जेई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कालोनी के लोगों को भरोसा दिया कि जैसे गली के लोग कहेंगे, वैसे की गली का लेवल रखा जाएगा। उसे नीचे नहीं किया जाएगा। साथ ही महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर भी खेद व्यक्त किया। उत्तम विहार के लोग संतुष्ट हो गए। पार्षद सूरजमल रोज व प्रधान सत्यवान हुड्डा ने भी पुलिस चौकी में फोन करके मामले में समझौता होने की बात कही। इसके बाद मामला निपट गया। बता दें कि कालोनी के लोगों का आरोप था कि गली निर्माण के दौरान निगम एक परिवार के प्रभाव में आकर गली का लेवल नीचे कर रहा है। इससे सभी घरों को परेशानी होगी। जब महिलाओं ने निगम द्वारा जेसीबी चलाने का विरोध किया तो एक बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसकी शिकायत नया बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने निगम के अधिकारियों से बात की तो निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को निगम आयुक्त के दौरे की बात कही। आयुक्त तो व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंचे, लेकिन एक्सईएन मंजीत दहिया ने मौके पर पहुंचे कर कॉलोनी के लोगों से बात की। इसके मामला निपट गया।

वर्जन
लोगों से बातचीत हो गई है। नियमों के तहत ही गली का निर्माण किया जाएगा। जानबूझ कर गली का लेवल नीचे नहीं किया जाएगा।
मंजीत दहिया, एक्सईएन नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें