अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला सचिवालय में नए आधार कार्ड बनवाने एवं त्रुटि ठीक कराने के लिए लंबी कतार सुबह से ही लग जाती है, लेकिन गर्मी से बचाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को करीब तीन दर्जन महिलाएं छोटे बच्चों के साथ आधार कार्ड बनवाने आई थीं। लेकिन गर्मी से बचाव की व्यवस्था न होने से महिलाएं परेशान दिखीं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने बताया कि उनके पास कुछ लोग थे। उन्होंने इस समस्या के बारे में बताया था। उपायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।