रोहतक। मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट ने घिलौड़ खेड़ा और कान्ही गांवों में निशुल्क परीक्षण शिविर लगाया। इसमें दोनों गांवों के लगभग 130 मरीजों का मशीनों से इलाज किया गया। मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी के संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा ने बताया कि सेंटर में आने वाले अभी तक लगभग 10 ऐसे मरीजों की हालत में सुधार हुआ है, जिनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। इनमें तीन लकवा से ग्रस्त और दो दुर्घटना में घायल हुए थे। इस मौके पर डॉ. बबीता, प्रदीप सरपंच कान्ही, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप घिलौड़ खुर्द, विकाश, जितेंद्र, जयप्रकाश, ओमप्रकाश सत्यवान आदि मौजूद रहे।