15सीटीके13...एमडीयू में आयोजित पीजी की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। एमडीयू में सोमवार को पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1286 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में 390 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विवि में परीक्षा के लिए कुल 1676 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में एक यूएमसी केस बना।
सोमवार को एमएससी (रसायन विज्ञान), एमए (पत्रकारिता और जनसंचार), एमएससी (गणित), एमएससी (भौतिकी) व एमए (मनोविज्ञान) में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। एमएससी (रसायन विज्ञान) में कुल 425 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 318 विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) में कुल 115 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा में 97 विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमएससी (गणित) में कुल 384 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 283 विद्यार्थी उपस्थित व 101 अनुपस्थित रहे। एमए (मनोविज्ञान) में कुल 394 ने आवेदन किया। इसमें से 317 विद्यार्थी उपस्थित रहे। मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में एक यूएमसी केस बना। एमएससी (भौतिकी) में कुल 358 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसमें से 271 विद्यार्थी उपस्थित और 87 अनुपस्थित रहे।