चार लाख के सबमर्सिबल पंप चोरी, मामला दर्ज
सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने अग्रसेन कालोनी मनु बंसल पुत्र सुरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि शिव मंदिर के निकट उनका गोदाम है। चोर 22 फरवरी की रात्रि को 12 सबमर्सिबल पंप सेट और प्लास्टिक की पाइपें चुरा ले गए। चोरी शुदा संपत्ति की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।