पहले दी मिस कॉल, कॉल की तो दी जान से मारने की धमकी
ऐलनाबाद। क्षेत्र के गांव काशीका बास निवासी एक व्यक्ति को पहले तो एक व्यक्ति ने अपने नंबर से मिस कॉल दी। जब व्यक्ति ने मिस कॉल देखकर कॉल की तो व्यक्ति ने आगे से न केवल उसे गंदी गालियां दी। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बाद में घटना की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में काशीका बास निवासी संजय ने बताया कि 6 अक्तूबर की सांय को वह अपने मामा के घर गांव माधोसिंघाना में बैठा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी नए नंबर से मिस कॉल आई। कुछ देर बाद जब उसने नंबर पर कॉल की तो आगे से व्यक्ति ने अपना नाम छगन लाल बताया। व्यक्ति ने न केवल उसे गंदी गालियां निकाली। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पूरी बातें रिकॉर्डिंग भी की हुई है। जोकि उसने पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।