रोहतक। विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 20 फरवरी को हरियाणा कर्मचारी महासंघ की होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील संघ के पदाधिकारियों ने की है। बैठक कर सरकार के खिलाफ भी आक्रोश जताया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने बताया कि महासंघ पिछले कई साल से विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग कर रहा है। मगर बार बार मांग के बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कच्चे कर्मचारियों को जहां पक्का नहंी किया जा रहा, वहीं बिना शर्त मेडिकल कैशलेश की सुविधा नहीं दी जा रही। इसके अलावा अन्य भी कई तरह की मांगे है। मांगे पूरी न होने के विरोध में महासंघ ने बीस फरवरी को प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी हुई है। हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।