रोहतक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सैनी कॉलेज की इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। परिषद के महानगर उपाध्यक्ष व कॉमर्स विभाग प्रमुख जितेंद्र सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने अपने शौर्य व पराक्रम के बूते देश को आजाद कराने की मुहिम छेड़ी थी। इस क्रांतिकारी ने आजाद हिन्द सेना की कमान संभाल कर विदेशों से देशभक्तों की टोली जुटाई। कंप्यूटर विभाग प्रमुख मुकेश सरोहा ने भी नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राकेश, सन्नी अरोड़ा, जगपाल रंगा, नवीन कुमार, मोहित रोहित, गुरमीत मौजूद रहे।