फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इइ

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास में भेदभाव बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि विकास में भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। विकास में धन की भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। डॉ. बनवारीलाल रविवार को गांव टींट में विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में समान विकास के साथ योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। कांग्रेस के शासनकाल में विकास से लेकर नौकरियों में जमकर भाई-भतीजावाद होता था। इसका खामियाजा सबसे अधिक रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं को उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नहरी पेयजल आधारित योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है तथा आने वाले दो वर्षों में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने गांव के विकास के लिए साढ़े पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये गांव की गलियों के निर्माण के लिए देने की घोषणा की। समारोह में गांव की तरफ से पूर्व सरपंच रूपचंद व कैप्टन महाराम ने पगड़ी पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर बावल पंचायत समिति के चेयरमैन विरेंद्र छिल्लर, यशु प्रधान, तेजेंद्र यादव, जीवनराम गर्ग, जयभगवान, जिला पार्षद नीतू चौधरी, दयानंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें