फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर बिजली के तारों को भ ूमिगत करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
दक्षिण हरियाणा विकास लोक मंच रेवाड़ी ने मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कुरुक्षेत्र की तर्ज पर सरकुलर रोड पर लगे बिजली के तारों को भूमिगत करने की मांग की। मंच के महासचिव प्रो. रणबीर सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरों के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए यातायात का सुचारु संचालन भी जरूरी है। ऐसे में रेवाड़ी के सरकुलर रोड पर गुरुग्राम की तर्ज पर नौ फीट ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। वहीं इसी रोड पर कुरुक्षेत्र की तर्ज पर बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) बिजली निगम को इस काम का सारा खर्चा देने के लिए तैयार है तो बिजली निगम रेवाड़ी को इस कार्य को अमलीजामा पहनाने में किसी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन रेवाड़ी को प्रधानमंत्री की शहरी सौंदर्यीकरण की नीति की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों की वजह से नागरिक अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर से फुट ओवरब्रिज से मिलाने में बाधा आ रही है। जब तक यह बिजली के तार भूमिगत नहीं होंगे तब तक यह फुट ओवरब्रिज नहीं बन सकता। इससे जनता को बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें