रोहतक। मध्य प्रदेश में किसानों पर हुए अत्याचारों को लेकर इनेलो कार्यकर्ता शुक्रवार को इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ के नेतृत्व में छोटूराम पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता जिला प्रधान सतीश नांदल करेंगे। जिला प्रवक्ता प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने बताया कि इनेलो ने सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है।