कैडेट्स को दी गतिविधियों की जानकारी
रोहतक। जींद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को दस दिवसीय हरियाणा बटालियन एनसीसी कैंप का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के करीब 531 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप में मुख्यातिथि कर्नल डीएस गहलोत ने कैडेट्स को एनसीसी के बारे में जानकारी दी। पहले दिन कैडेट्स को गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान ड्रिल प्रतियोगिता, 400 मीटर रेस, रस्साकसी, वॉलीबाल, योग और पेंटिंग भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। इस मौके पर लेफ्टिनेंट यति प्रजेश, अनीता, सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह, सूबेदार डीएन यादव और सूबेदार धर्मबीर मौजूद रहे।