फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर से खेलने के लिए निकला 12 वर्षीय बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक खेलने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने लापता बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लापता बच्चे की तलाश भी शुरू की गई है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को दी शिकायत में लापता बच्चे के पिता बुटन निवासी भिढ़ौली, जगतपुर, रहिका, जिला मधुबनी, बिहार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में एक कंपनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून को मेरा लड़का मोहित घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। उन्हें शक है कि अज्ञात शख्स ने उसका अपहरण किया है। मैं अपने बेटे को रिश्तेदारियों व अन्य कई स्थानों पर तलाश कर चुका हैं। अब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें