फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12 छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अर्पण मानसिक दिव्यांग बाल संस्था में हुई पहली अभिभावक सभा में उप​स्थित अ​भिभावक व विद्यार्थी। स
विज्ञापन
रोहतक। दिव्यांगजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संचालित अर्पण मानसिक दिव्य बाल संस्था में शनिवार को सत्र की पहली अभिभावक सभा आयोजित की गई। इंचार्ज नीलम कटारिया ने अभिभावकों का स्वागत किया। समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जीआरआईआईडी, चंडीगढ़ के नॉर्थ क्रिकेट टूर्नामेंट टीम के 12 छात्रों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों को बच्चों की वार्षिक उपलब्धि, स्पेशल ओलंपिक में रजिस्ट्रेशन कराने, बच्चों के भाग लेने संबंधी, आरबीएसके कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, बच्चों की नई डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट और कार्ड बनवाने संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों की वार्षिक उपलब्धि स्तर के बारे में रिपोर्ट कार्ड बनाकर अभिभावकों को दिखाए। इस मौके पर सभी बच्चों स्टेशनरी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें