शिवाजी कॉलोनी में 12वीं कक्षा में फेल होने से परेशान घर के इकलौते बेटे मुकुल ने फांसी लगाकर जान दे दी।
दोपहर 12 बजे करीब जब काफी देर तक मुकुल कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा कि उसने चुन्नी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि मुकुल पिछले दिनों 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया था। इस कारण वह तनाव में रहता था। इससे पहले भी उसने नींद की गोलियां खाईं थी।
पुलिस ने बताया कि मुकुल शुक्रवार को घर पर अकेला था। उसके पिता प्रमोद किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी पड़ोस में थे।
दोपहर को जब प्रमोद घर लौटा तो मुकुल का कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार मुकु ल को आवाज लगाई लेकिन, वह बाहर नहीं आया। प्रमोद ने पड़ोस से परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मुकुल रात से ही कमरे से बाहर नहीं आया है। इसके बाद परिजनों ने मशक्कत कर दरवाजा खोला तो मुकुल का शव पंखे के हुक से चुन्नी के फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।