कलानौर।
खंड के गांव लाहली में बहुअकबरपुर रोड पर शनिवार शाम गेहूं के खेतों में आग लग गई। इससे करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल में जल कर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही पीड़ित किसान और भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। किसान दौलतराम की 7 एकड़, महेश की 2 एकड़, दलबीर की एक एकड़ में खड़ी फसल जल गई। पुलिस टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।