रोहतक। सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव में चोर बिजली घर के अंदर से चार कोर की 1195 मीटर तार चुराकर ले गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बिजली निगम के जेई कपिल ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी की रात को चोर भालौठ बिजली घर के अंदर घुसे और चार केबल चोरी करके ले गए। एलटी 4 कोर के 1195 मीटर लंबे तार नहीं मिले। संवाद