फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीआई के मानक समानांतर विदेशी डेंटल कॉलेजों की मानक परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीआई के मानक समानांतर विदेशी डेंटल कॉलेजों की मानक परीक्षा का परिणाम जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। 29 जुलाई को पीजीआईएमएस के पीजीआईडीएस में आयोजित डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से विदेशी डेंटल कॉलेजों के शिक्षण मानक का आकलन करने के लिए पीजी डॉक्टरों की परीक्षा ली गई। इसका परिणाम संस्थान ने वीरवार को देर रात ऑनलाइन जारी कर दिया। परीक्षा में ओमान, साऊदी अरब, मनिला, चाइना, यूक्रे न, हांगकांग, पाकिस्तान, रोमानिया, नेपाल, फिलीपिंस आदि देशों से आए परीक्षार्थियों ने इसमें शिरकत की। सूत्रों की मानें तो इस परीक्षा का परिणाम तैयार करने और ऑनलाइन वेबसाइट पर डालने के लिए संस्थान ने कमेटी का गठन किया था। इस परीक्षा में 70 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और यह परीक्षा 59 ने दी थी। गौरतलब है कि इस परीक्षा का सफल आयोजन कराने का श्रेय पीजीआईडीएस व हेल्थ विवि की पूरी टीम को जाता है। इस तरह की परीक्षा संस्थान में पहली बार हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें