मीना मकड़ौली ने लाखनमाजरा में महिलाओं को दिया जेल भरो आंदोलन का निमंत्रण
फोटो : 3
जेल भरो आंदोलन के लिए लाखनमाजरा में महिलाओं को न्योता देतीं मीना मकड़ौली।
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। अब इनेलो की जेल भरो यात्रा महिलाओं के हाथों में आ गई है। महम चौबीसी से हजारों महिलाएं 29 जून को रोहतक में होने वाले जेल भरो आंदोलन का में हिस्सा लेगीं यह कहना है पार्टी की जिला उपाध्यक्ष मीना मकड़ौली का। मंगलवार को इनेलो नेत्री मीना मकड़ौली अपने पीहर लाखनमाजरा पहुंचीं और महिलाओं के साथ बैठक कर जेल भरो आंदोलन में पहुंचने का न्योता दिया। महिलाओं के साथ बैठक में मीना मकड़ौली ने कहा कि ताऊ देवीलाल के सपने पूरे करने के लिए चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया है। उनका कहना है कि एसवाईएल पर हरियाणा का हक है। और उसी हक को लेने के लिए इनेलो संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उनके साथ उनकी ससुराल व पीहर के लोग एसवाईएल के लिए एक साथ जेल में जाएंगे। मीना मकड़ौली ने अपने पीहर की महिलाओं से कहा कि चाची-ताई-बुआ-बहन और भाभियों को मैं दहेज में नहीं बल्कि जेल में ले जाने के लिए आई हूं।