रोहतक। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रुप से तीसरे दिन भी रोहतक रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के बाद ही यात्रियों को आगे जाने दिया गया। कुछ लोगों ने बार-बार तलाशी लेने का आरोप लगाते हुए आरपीएफ का विरोध भी किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।