फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आउटर बाईपास स्थित लाढ़ौत रोड पर मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ठंड लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई। शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सुबह राहगीरों ने सूचना दी थी कि लाढ़ौत रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। पुलिस को मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि ठंड लगने के कारण व्यक्ति के दम तोड़ा है। उसके पास रात को ओढ़ने के लिए कोई कपड़ा भी नहीं मिला। शिनाख्त के अभाव में शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें