फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर ब्रांच नहर को 33 घंटे बाद पाटने में मिली कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
गांव मदनहेड़ी में टूटी सुंदर ब्रांच नहर को करीब 33 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाटने में सफलता मिली। नहर टूटने से किसानों के खेतों में चार पांच फीट पानी जमा हो गया। जिससे खेतों में खड़ी किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने सरकार से 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि गांव मदनहेड़ी के पास खेतों में वीरवार की सुबह सुंदर ब्रांच नहर में दरार आ गई थी। नहर में पानी का बहाव लगातार बढ़ने के कारण इसको पाटने में सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह विभाग ने पीछे से नहर में पानी को कम करवाया तब जाकर शाम को नहर को पाटने में सफलता मिली। पुलिस ने नहर को तोड़ने का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी। गांव के सरपंच नरेंद्र ने बताया कि नहर में पानी ज्यादा होने से नहर ओवरफ्लो हुई और टूट गई। सैकड़ों किसान प्रशासन के सहयोग से दो दिन में नहर को पाटने में कामयाब रहे। इस संबंध में नहर विभाग के एसडीओ बलराज ने बताया कि प्रशासन ने मजदूरों और जेसीबी मशीन की सहायता से करीब 33 घंटे में नहर को पाटने में सफलता प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें