फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तजम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर निगलने वाले व्यक्ति ने तोड़ा दम
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव मुसाहिब वाला में 29 अगस्त को मानसिक परेशानी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति ने देर रात्रि को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बारे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गांव मुसाहिबवाला निवासी धर्मपाल पुत्र मनीराम खेतीबाड़ी करता था। 29 अगस्त की सांय को मानसिक परेशानी के चलते उसने घर में ही रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पहले नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में देर रात्रि उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें