बिजली गुल होने से कॉलेजों में दाखिला लेने वाले युवा परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने से छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन फार्म भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कॉलेजों में दाखिला शुरू हो चुका है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली की कमी के चलते छात्र छात्राओं को शहर का रुख करना पड़ रहा है । जिससे आर्थिक नुकसान के साथ विद्यार्थियों का समय बर्बाद हो रहा है। छात्र मोहित, संदीप, रोहित, प्रमोद, दीपक, अनिल, लक्ष्य, साहिल आदि ने बताया कि किसी भी कॉलेज में दाखिले के फर्म भरने के लिए शहर जाना पड़ रहा है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।