प्रदेश पेज के लिए
---------
डॉक्टर आज काले बैज लगाकर करेंगे काम : डॉ. जसबीर
फोटो सहित
रोहतक। आल इंडिया ऑफ गर्वमेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर काले बैज लगाकर काम करेंगे। एसोसिएशन के सचिव व हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जसबीर परमार ने बताया कि इस संबंध में पहले पटना बिहार में बैठक हुई थी। इसमें 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। बैठक में चर्चा हुई थी कि किसी प्रदेश में डॉक्टर को कोई सुविधा मिल रही है तो किसी में कोई। डिग्री एक होने के बाद भी उनके वेतन में अंतर है। इस पर सेम वर्क सेम पे, पीजी की सीट में 50 प्रतिशत सीट पर एचसीएमएस के कोटे की मांग के साथ नेशनल मेडिकल कमीशन का विरोध करने पर सहमति बनी थी। इसी के तहत शुक्रवार को देश भर के सरकारी डॉक्टर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश स्तर पर ऐसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र भेजने के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को मेल कर अपना ज्ञापन भेजेंगे।