फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

dfd

विज्ञापन
विज्ञापन
पितांबर यादव को लंदन में मिला उत्कृष्ठ लॉ पुरस्कार
विज्ञापन


फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बार एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2017 के लिए हरियाणा प्रदेश के पितांबर यादव को उत्कृष्ठ लॉ पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए गौरवशाली है। इस पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले पितांबर यादव भारत का पहले युवा हैं। यह उपलब्धि पा कर पितांबर ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि यादव हरियाणा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक यादव के बेटे है। उनकी इस उपलब्धि की घोषणा पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बार एसोसिएशन की ओर से लंदन में आयोजित कार्यक्रम में की गई है। आईबीए द्वारा हर साल एक कानून के छात्र को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। आईबीए दुनिया भर के 160 देशों में 180 बार एसोसिएशन का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसमें इस वर्ष 80 हजार से अधिक वकील अभ्यास कर रहे हैं। उत्कृष्ठ लॉ पुरस्कार से नवाजे गए पितांबर यादव ने वर्ष 2017 में ही ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बीएएलएलबी ऑनर्स में पास की। उन्होंने साईबर लॉ के अलावा जार्ज टाऊन विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक कानून का भी कोर्स किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें