रेवाड़ी। राष्ट्र सेवा समिति हरियाणा प्रांत का ग्रीष्मकालीन प्रवेश शिक्षा वर्ग कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हो गया। मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन जून से प्रारंभ हुए शिविर में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. शरद रेणु एवं सर्वाधिकारी राधा ने स्वयंसेविकाओं को तिलक लगाकर राष्ट्रहित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पंद्रह दिन के शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने घोष वादन, भगवा हवन, मान वंदना, योगासन, डंबल, दंड योग एवं अन्य योगा एवं आसन किए। इस अवसर पर डॉ. उषा सचदेवा, फुटबाल कोच सोनिका बिजारणियां, डॉ. पूनम वधवा, प्रांत प्रचारिका डॉ. ममता, गीता कौशिक, आशु यादव एवं कुसुमलता सहित अन्य स्वयंसेविकाएं उपस्थित थीं।